🔥 ट्रेंडिंग वाराणसी के कैंट थाना ने धोखाधड़ी मामले... एंड्रिया ने असम को हराया SMAT 2026 में 4,500 धावक भाग ले रहे हैं 6वें असम राइ... असम के मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री नरे... ମାଲକାନଗିରିରେ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ପଲ୍ସ ପୋଲିଓ ଅ... दिल्ली के स्कूल ने सोमवार से नर्सरी दा...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनसुनवाई में महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार
स्थानीय

जनसुनवाई में महिला के रोने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 09:56 PM 👁 78
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रीवा में जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन संबंधी समस्या बताते हुए रो पड़ी, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई।

रीवा जिले के महसांव में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला जमीन से जुड़ी अपनी समस्या बताते-बताते भावुक हो गई और रो पड़ी। महिला की व्यथा सुनकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, “ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा। शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं।”

महिला ने कलेक्टर को बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, परंतु जमीन संबंधी एक प्रकरण में स्थगन आदेश के कारण उसके निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। वह इस समस्या के समाधान के लिए लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

महिला की पूरी समस्या को सुनने के बाद कलेक्टर ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली और गुढ़ तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार महिला की समस्या का शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।
📲Get App