🔥 TRENDING સહાય ફાઉન્ડેશન આયોજીત “ કેસરિયા ગરબા -... सड़क अधूरा दुकानदार परेशान जिम्मेदार क... શેરબજારમાં સપ્તાહના પ્રથમ દિવસે જોરદાર... मैनपुरी में ओयो होटलों पर पुलिस की बड़... Mangalore officials to draft checklist... Karnataka CM DK Shivakumar says Congre...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान
Crime

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 07:56 AM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में SHO/SO के नेतृत्व में पुलिस बल ने फुट पेट्रोलिंग की तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करते हुए आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ली तथा लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
📲Get App