Jobs & Career
जौनपुर में 2 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
50 से अधिक कंपनियों के आने की संभावना*
*बीआरपी कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, आठवीं पास से लेकर स्नातक-परास्नातक और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को मिलेगा मौका*
*जौनपुर।* जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 2 नवंबर को बीआरपी कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में विभिन्न शैक्षिक और तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान के अनुसार, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए बीआरपी कॉलेज परिसर में यह मेला लगाया जाएगा।
मेले में श्री गणेश कंस्ट्रेट, अडानी सोलर पावर एनर्जी-4 लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, जेबी इंडस्ट्रीज, विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, टीएसपीएल ग्रुप और आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विसेज सहित कई कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। कंपनियों की ओर से मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।
आठवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकेंगे प्रतिभाग
रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास के साथ स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम तथा कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अकुशल श्रमिकों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनियों में आवेदन करने की सलाह दी गई है। कंपनियों की रिक्तियों का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 2 नवंबर को सुबह 10 बजे बीआरपी कॉलेज परिसर में अपने शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों और बायोडाटा के साथ उपस्थित हों। रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी प्रतिभा व कौशल को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।