🔥 TRENDING राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के करौली ज... हिंडौन के कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्ष... नवादा में चौकीदारों की बैठक, सरकार के... आगिरी देवी मंदिर की 5 किमी सड़क जर्जर... कल्पवृक्ष आश्रम मार्ग पर जलभराव, श्रद्... नादौती के शिविर में विद्यार्थियों को क...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जनगणना द्वितीय चरण पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 28 Oct 2026, 08:54 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिलेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ उत्कृष्ट करने के लिए मुजीब मियां की सराहना

जनगणना द्वितीय चरण: पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


अखिलेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ; उत्कृष्ट कार्य के लिए मुजीब मियां की सराहना



​शाहबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहबाद में जनगणना द्वितीय चरण (2026-27) के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार शर्मा ने कर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
​प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार शर्मा ने जनगणना के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुपरवाइजरों और प्रगणकों से निर्धारित समय सीमा में पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रथम चरण में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नगर पंचायत शाहबाद के प्रगणक मुजीब मियां की विशेष रूप से सराहना की गई और उन्हें द्वितीय चरण में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं।
​प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवेद् मियां, अलाउद्दीन शाह खां, इमरान खान सहित क्षेत्र के कई सुपरवाइजर और प्रगणक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App