🔥 TRENDING NDTV Releases Video on Bhagwant Mann’s... Punjab Commission Team Examines Stubbl... Assam CM Visits Biswanath District for... Assam Rifles commanders assess North-E... Assam Announces Rs 9 Lakh Aid for Fami... Two Bangladeshi nationals caught in De...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनगणना–2027: स्वगणना की डिजिटल सुविधा से कानपुर बनेगा अग्रणी, 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 07:11 PM 👁 31
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हमारी जनगणना, हमारा भविष्य!

कानपुर। राष्ट्र निर्माण में डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनगणना–2027 के अंतर्गत नागरिकों को स्वगणना (Self-Enumeration) की डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से जनपदवासी घर बैठे स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन की ओर से समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्वगणना की ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार से संबंधित सटीक एवं सही जानकारी दर्ज करें। साथ ही डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान घर पहुंचने वाले प्रगणकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा उन्हें सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं।
जनगणना के आंकड़े देश और समाज के विकास की योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर विकास योजनाएं बनाई जा सकती हैं। आइए, जनगणना–2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और डिजिटल माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
📲Get App