सरकारी योजना
जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी करें, घर बैठे दर्ज करें परिवार की जानकारी
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से की अपील, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना; एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक*
जौनपुर। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया ने प्रदेशवासियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से घर बैठे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा का लाभ उठाने और निर्धारित पोर्टल पर स्वयं तथा अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करने का आग्रह किया है।
जिलाधिकारी जौनपुर की ओर से जारी अपील के अनुसार, स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके लिए नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे।
अपील में कहा गया है कि स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां भी प्रगणक पहुंचेंगे। ऐसे में नागरिक उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। जनगणना के आंकड़े विकास की योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अभियान का संदेश है—'हमारी जनगणना, हमारा विकास'।