🔥 ट्रेंडिंग भारत में प्रीमियम फैशन खोज में टियर-2... सैमंथा और तमन्ना एक टॉल्यूडिल हीरो से... पूजा हेगड़े ने टोल्यूड के मिडरिफ फेटिश... बीजेपी ने एएपी पर पंजाब में हत्या और भ... मध्यप्रदेश ने 94 फसल आगों से पंजाब को... सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सीएमओ ग़लत-इंतज...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारी: हुजूर तहसील कार्यालय में पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 06 अक्टू. 2026, 11:16 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारी के तहत जिले के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुजूर तहसील कार्यालय में प्रारंभ किया गया है, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारी के तहत जिले के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुजूर तहसील कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए प्रशिक्षक श्री नागेश पाठक एवं शशिकांत शुक्ला द्वारा दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को समान रूप से कार्यभार आवंटित करने के लिए गणना ब्लॉक और उप-गणना ब्लॉक के गठन की प्रक्रिया को समझाया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त कार्मिकों की आवश्यकता और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक ने बताया कि इस बार भी स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा, जिसका प्रयोग करते हुए परिवार के सदस्य अपनी सूचनाओं को पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। जनसंख् या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं प्रवास सहित कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।
📲Get App