Local
जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, सभी फील्ड ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण
16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे प्रगणक
उरई, जालौन। जनगणना-2027 को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद जालौन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब प्रगणकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जनगणना के दौरान सूचनाओं का सही और व्यवस्थित तरीके से संकलन सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। इस बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से निर्धारित विवरण दर्ज करेंगे। शिक्षा, रोजगार और जाति संबंधी जानकारी भी होगी शामिल जनगणना के द्वितीय चरण में परिवार के सदस्यों से संबंधित निर्धारित व्यक्तिगत विवरण के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक स्थिति तथा अन्य जनसांख्यिकीय जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी शामिल की गई है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील। जिलाधिकारी समीर ने जनगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों से अपेक्षा की है कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य निर्धारित समयसीमा में सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।