🔥 TRENDING CRPF Moves 1,000‑Man Troop Battalion f... Punjab Police seize over 6 kg heroin i... India and Egypt discuss measures to bo... Chief Minister Samrat Chaudhary Perfor... Missing Kishangarh Girl Found in Delhi... Father and Son Electrocuted While Irri...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनगणना-2027 को लेकर जिलाधिकारी समीर की जालौनवासियों से अपील, 16 से 30 नवंबर तक करें स्वगणना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 11:08 AM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनगणना-2027 ऑनलाइन स्वगणना

उरई, जालौन। जनपद में जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी जालौन समीर ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास की दिशा तय करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जनगणना के माध्यम से जिले की आबादी और उसकी आवश्यकताओं की सटीक जानकारी प्राप्त होगी, जो भविष्य में जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को तैयार करने में सहायक साबित होगी।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार की पूर्ण एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनपद के बेहतर भविष्य और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। प्रत्येक नागरिक की सही जानकारी से जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वयं स्वगणना करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक एवं प्रेरित करने की अपील की। साथ ही इस अभियान से संबंधित प्रक्रिया और आवश्यक जानकारियों के लिए जारी वीडियो को देखने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूक सहभागिता और जनसहयोग से ही जनगणना-2027 को सफल बनाया जा सकता है।
📲Get App