Crime
जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप, ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!
उत्तर बस्तर कांकेर के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेन्द्र साहू पर पीड़िता को धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भानुप्रतापपुर के समक्ष पेश किया।
कांकेर पुलिस की अपील: किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कांकेर पुलिस की अपील: किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।