🔥 TRENDING મોડાસા ગામમાં ખેડૂત સભા યોજાઈ किसान हित की नीतियों को बनाए जाने की म... Vikas Bahl to Begin Production of Sidd... Deadline Releases Full Update on 'God... Akshay Kumar Begins Shooting for 'Samu... Tamil Nadu CM Vijay Launches 250 New B...
25 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Jamshedpur - सिदगोड़ा में 59 किलो गांजा बरामद

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 25 Aug 2026, 12:56 PM 👁 8
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Jamshedpur - सिदगोड़ा में 59 किलो गांजा बरामद, छह गिरफ्तार ; करीब 50 लाख की खेप जब्त

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 59 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक बोलेरो, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 3 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार देर रात लिट्टी चौक में प्लान बी के तहत एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 2:25 बजे एग्रिको गोलचक्कर की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार अचानक मुड़कर भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा किया तो इसी दिशा में एक सफेद बोलेरो भी तेजी से भागने लगी।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ओर से घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। वाहन में सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बोलेरो में गांजा रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, यह गांजा ओडिशा से जमशेदपुर लाया जाता था और यहां खुदरा कारोबारियों को बेचने की योजना थी।

इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में बोलेरो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब 59 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक सफेद बोलेरो, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 3 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए।

छह आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार राव उर्फ अप्पा, मोतीलाल तांती उर्फ सूरज, गणेश निषाद, संतोष कुमार, लालचंद दास और राकेश प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

मामले को लेकर सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 121/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब गांजा तस्करी के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ओडिशा से गांजा जमशेदपुर तक पहुंचाने और शहर में खुदरा बिक्री करने वाले नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
📲Get App