🔥 TRENDING પટનામાં પોલીસ એન્કાઉન્ટરમાં ત્રણ શંકાસ... जिला समाचार संपादक- मुनेंद्र पटेल की त... યમનની સરકારને સમર્થન આપતા સાઉદી નેતૃત્... અભિનેતા અમિતાભ બચ્ચન નઈ તબિયત લથડિ खींवसर में नया अस्पताल निर्माण कार्य त... Nagaland Deputy CM Warns of Rising Fac...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमीन विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत:शिवरतनगंज के छोटा कोलवा गांव में पुलिस तैनात, आरोपियों पर केस दर्ज

✍️ Reporter: ashif 🗓 08 Nov 2026, 12:47 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी और फावड़े के हमले से घायल महिला की मौत, पति और दूसरे पक्ष के व्यक्ति की हालत गंभीर
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने शुक्रवार रात खूनी रूप ले लिया। मामूली बात पर हुई खूनी झड़प में कुल्हाड़ी और फावड़े से किए गए ताबड़तोड़ हमलों में एक महिला कौशल्या देवी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। वहीं, उनके पति रमेश और दूसरे पक्ष के देवी प्रसाद की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही देवी प्रसाद और रमेश के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 08 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी और फावड़े जैसे धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एक पक्ष से देवी प्रसाद और विपिन
दूसरे पक्ष से कौशल्या देवी, रमेश, ननका देवी और पार्वती
लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर घायलों में कौशल्या देवी, देवी प्रसाद और रमेश की स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान कौशल्या देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि रमेश और देवी प्रसाद की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में शिवरतनगंज थाना इंचार्ज दया शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस गंभीर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App