🔥 TRENDING Manipur Government Signs MoU for Mount... President Murmu to Embark on Three-Sta... Kotak Neo Reports Live Gold Prices in... Manipur CM Meets Naga Leaders to Plan... Man Rescued After 20-Day Kidnapping in... Manipur Officials Meet to Fight Wildli...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमीन और बोई फसल के हिसाब से मिलेगी अब खाद

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Nov 2026, 06:25 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किसान के पास कितनी जमीन है और उसमें कौन-सी फसल बोई गई है, अब इसी आधार पर किसान को खाद मिल सकेगी। खाद की जरूरत से ज्यादा खरीद, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उर्वरक वितरण की व्यवस्था बदल दी गई है। 25 नवंबर से ई-पॉस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए आधार आधारित खाद बुकिंग शुरू कर दी गई है।

इसमें किसान की पहचान आधार से होगी। किसान रजिस्ट्री के माध्यम से उसके भूम ि रिकॉर्ड और बोई गई फसल की जानकारी के आधार पर खाद की पात्रता और मात्रा तय की जाएगी। यानी अब खाद खरीदन े के लिए किसान को आधार कार्ड, अपडेटेड भूम ि रिकॉर्ड और फसल की जानकारी रखनी होगी। नई व्यवस्था से वास्तविक जरूरत के अनुसार खाद वितरण करने और अनावश्यक भंडारण पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।
📲Get App