🔥 TRENDING पीएम किसान उत्सव दिवस पर अमरोहा में कृ... Patriotic Track 'Jai Hind' Released fr... Mangaluru Municipal Corp Imposes ₹50,0... India's Audio Streamers Find New Reven... बरेली‑मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव मे... Udaipur Faces Power Outages Today: 3 S...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कार से 304.560 लीटर विदेशी शराब बरामद

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 31 Oct 2026, 06:23 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमुई जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन की सहायता से छापेमारी के दौरान शराब लदी एक कार जब्त की। वाहन से 768 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं, जबकि चालक फरार हो गया।

जमुई जिले में शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को नूमर गांव से शराब लदी एक कार जब्त की। वाहन की तलाशी में 34 पेटियों में रखी 768 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 304.560 लीटर बताई गई है।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि टीम ड्रोन की सहायता से छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाबा ढाबा के समीप मलेपुर स्टेशन की ओर से आ रही एक कार टीम को देखकर तेज गति से भागने लगी। पीछा करने के दौरान कार नूमर गांव पहुंच गई, जहां उसका टायर पंचर हो गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव, एएसआई प्रतिभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर उत्पाद थाना ले आई।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फरार चालक एवं शराब तस्कर की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटनास्थल से कुछ शराब लूटे जाने की सूचना भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App