🔥 TRENDING मुरबाड तालुक्यातील महिलांना 'महिला शेत... Nikhil Kumaraswamy Promises Solutions... Tripura MLA Pinaki Das Choudhury urges... ARPS Agartala students shine at nation... Philanthropy Club inaugurates new buil... BJP MP Ramveer Singh Bhaduri apologise...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जमुई में 3400 करोड़ के निवेश से 10 हजार से अधिक रोजगार का सृजन: मुख्यमंत्री

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 03 Oct 2026, 09:26 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई के चकाई में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया और औद्योगिक निवेश से रोजगार सृजन की उम्मीद जताई।

जमुई। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जमुई जिले में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3400 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि चकाई में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 9 हजार एकड़ भूमि चिन्हित की गई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले 10 से 12 दिनों में भूमि की मैपिंग पूरी करने और 30 अक्टूबर तक भूमि का पूरा ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के लछुआर मंदिर और गढ़ी डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है।
📲Get App