🔥 ट्रेंडिंग माफ कर दो, गलती हो गई... योगी के होटल... जयपुर के नरे का नाका में फोन की दुकान... सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8 अपडेट में नए हेल... राजस्थान में काले बादल, शुक्रवार को उत... केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को आरोपमुक्त... बिहार में पहली बार हो रही है महिला राष...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जामडोली में सीसीटीवी की नजर में दिनदहाड़े चोरी, मकान मालिक ने दर्ज कराई शिकायत

✍️ रिपोर्टर: Raghuveer Singh Gurjar 🗓 26 नव. 2026, 07:49 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जामडोली के सुमेल रोड स्थित JN वाटिका में एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। मकान मालिक सौरभ शर्मा ने बताया कि चोर ने सीसीटीवी कैमरे होते हुए भी मोटर और अन्य सामान चुरा लिया।

जामडोली के सुमेल रोड स्थित रौनक स्कूल के पास JN वाटिका प्लॉट नंबर 16 में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। इस घटना से कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय का साया छा गया है।

मकान मालिक सौरभ शर्मा ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि चोर ने मकान से एक पानी की मोटर और अन्य सामान चुरा ले गए।

शर्मा के अनुसार, चोर ने दिनदहाड़े मकान में घुसकर चोरी की और कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर को किसी का डर नहीं है और वह बेफिक्र होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।
📲Get App