🔥 TRENDING मेरठ कैंट विधानसभा में डुप्लीकेट वोटों... मथुरा में नगर निगम के कुश्ती दंगल में... ADM गुलाब चन्द्र राजपूत ने उत्तर प्रदे... ED ने जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की 42... लखनऊ: दिवाली पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं... अलीगढ़ में SP City ने सड़कों पर उतरकर...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

जलवायु अनुकूल ग्रामीण विकास मिलेगी नई गति

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 10:18 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में जलवायु अनुकूल अनुकूल ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, जिसके लिए गयाजी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू जिसमें 28 राज्यों के अधिकारियों और जर्मनी के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जलवायु अनुकूल ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, गया जी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

28 राज्यों के अधिकारियों और जर्मनी के विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, जल संरक्षण और आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर होगा मंथन




गया जी ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों से सुरक्षित बनाने तथा टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जी में आज दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘क्लाइमेट मंथन’ का शुभारंभ हुआ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार और जर्मन विकास सहयोग परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 28 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों, जर्मनी दूतावास के प्रतिनिधियों और जर्मन विकास सहयोग (जीआईजेड) के विशेषज्ञों ने भाग लिया।कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु अनुकूलन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से जुड़ी बेहतर कार्यप्रणालियों एवं नवाचारों को साझा करना है। उद्घाटन सत्र में ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव रोहिणी भाजीभाकरे विकसित भारतजी राम जी के निदेशक *संजय कुमार बिहार ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एच.आर. श्रीनिवास तथा आयुक्त *अंजनि कुमार* सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कांसल ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।
📲Get App