🔥 TRENDING नवरात्रि के पावन अवसर पर जोकीहाट के बा... वाराणसी: काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी समि... भरगामा प्रखंड के उत्तरी रघुनाथपुर में... उन्नाव: बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों... सिवान के भगवानपुर हाट में नवरात्रि के... कटिहार के पानी टंकी चौक पर लीडर क्लब न...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जिलाधिकारी विजय कुमार मीणा ने जरती माई मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर पूजा-अर्चना की

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 Oct 2026, 06:25 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीवान के जिलाधिकारी ने महाराजगंज अनुमंडल के इंदौली गांव स्थित प्रसिद्ध जरती माई मंदिर में अष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीवान के जिलाधिकारी विजय कुमार मीणा ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार को महाराजगंज अनुमंडल के इंदौली गांव स्थित प्रसिद्ध जरती माई मंदिर का दौरा किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान महाराजगंज एसडीएम अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, सीओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ बिंदु कुमार और ईओ सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूजा के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा मंदिर समिति द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।
📲Get App