🔥 ट्रेंडिंग झारखंड में परीक्षा विरोध 23 दिन, छात्र... झारखंड के छात्र प्रीम नायक ने विरोध के... वीडियो में दिखा Devendranath Mahato पर... टाइगर ग्लोबल ने Alphabet और Broadcom क... FAST-DS: कौन उपयोग कर सकता है और कितना... आदिवासियों के भूमि अधिकार पर संकट
16 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अग. 2026, 10:38 AM 👁 30
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से किया आत्मीय संवाद

उरई/जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को फल वितरित किए और सभी का कुशलक्षेम जाना। अधिकारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान, सेवा और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को बुजुर्गों की पेंशन का नियमित सत्यापन कराने तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर कैंप आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
📲Get App