Agriculture
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बहराइच में धान खरीद का शुभारंभ, किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया
बहराइच के गल्ला मंडी में जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्र का उद्घाटन किया और धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
सोमवार से बहराइच जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई। शहर स्थित गल्ला मंडी में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने धान खरीद केंद्र पर पहुंचकर आधिकारिक रूप से खरीद का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे किसानों में उत्साह स्पष्ट दिखा।
धान खरीद के शुभारंभ में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह तथा संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।