🔥 TRENDING हाथरस में सांसद के लेटर पैड से 11 लाख... सरनू गांव में एससी/एसटी समुदाय के लोगो... हजारीबाग यूथ विंग छठ महापर्व पर 301 छठ... CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के 57... ನಂದಿನಿ ಹಾಲಿನ ದರ ಲೀಟರ್‌ಗೆ 8 ರೂ. ಏರಿಕೆ:... अग्रवाल महिला मंडल की खेलकूद प्रतियोगि...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जलेसर में चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 06 Oct 2026, 11:02 AM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जलेसर में 2 अक्टूबर की रात दूध डेयरी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टार्टर बोर्ड और 8 मीटर केबल चोरी हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

जलेसर में 2 अक्टूबर की रात एक दूध डेयरी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टार्टर बोर्ड और लगभग 8 मीटर लंबी केबल चोरी हुई, जिसके बाद 3 अक्टूबर को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने घटना स्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर कुलदीप पुत्र आराम सिंह (नगला पृथ्वी) और आदित्य उर्फ अन्टू पुत्र जयपाल सिंह (नगवाई) को हाथरस तिराहे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टार्टर बोर्ड और 8 मीटर केबल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई और दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक चरन सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, अभयजीत सिंह और मनीष कुमार शामिल रहे।
📲Get App