🔥 TRENDING नवादा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24... રાજકોટની દિવાળી: શો-રૂમોની ચમક વચ્ચે ફ... 33 वर्षों की सेवा के बाद सीनियर आईएएस... कोबीला बाजारभाव नसल्याने शेतकरयांना शे... પ્રદેશ ભાજપ અનુસૂચિત જાતિ મોરચામાં કાર... बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बहेड़ी में...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जालौर पर्यवेक्षक ओमप्रकाश जैन ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Kamlesh 🗓 30 Oct 2026, 09:41 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौर पंचायती राज चुनाव में सरपंच के लिए विभिन्न केदो का पर्यवेक्षक ओमप्रकाश जैन ने निरीक्षण किया

*पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने किया मतदान केन्द्रों का अवलोकन*
*विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर पंच-सरपंच की मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा,*
*निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के दिए निर्देश*
जालोर 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंच एवं सरपंच पदों के द्वितीय चरण के मतदान दिवस पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने दादाल, हरमू, भाण्डवपुर, कोरा, दासपा, भागलसेफ्टा, नासोली, भरूड़ी एवं मुड़तरासीली सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान की स्थिति, मतदान दलों की कार्यप्रणाली एवं मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित मतदान दलों के कार्मिकों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा मतदान कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
*उपखंड कार्यालय भीनमाल में ब्लॉक स्तरीय चुनाव की समीक्षा बैठक ली*
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने उपखंड कार्यालय भीनमाल में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान प्रक्रिया एवं चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान की प्रगति, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे।
📲Get App