🔥 ट्रेंडिंग ચૂપકે ચૂપકે ફિલ્મ નો મનોરંજન થી ભરપૂર... असम के काज़ीरंगा में ट्रक‑बस टक्कर में... जालंधर केंद्रीय जेल में नशा सप्लाई करत... खन्ना ने कहा, सोनिया की पुस्तक में इति... पंजाब में पराली जलाने के मामले तीन गुन... जबलपुर: लम्बी लोहे की पाइपों वाले वाहन...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी, 12 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 13 नव. 2026, 07:44 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सर्विलांस की मदद से साइबर क्राइम थाना टीम ने ट्रैक किए मोबाइल, सकुशल बरामद कर वास्तविक मालिकों को किया सुपुर्द

उरई (जालौन)। जनपद जालौन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना टीम ने 12 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, विगत दिनों कुछ लोगों के मोबाइल फोन कहीं गुम हो गए थे। मोबाइल स्वामियों ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सर्विलांस की सहायता से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बरामद किए गए सभी 12 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जालौन पुलिस एवं साइबर क्राइम थाना टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी का विवरण: कुल 12 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
📲Get App