🔥 TRENDING చిన్నగ్రహారంలో కూటమి ఎంపీటీసీ అభ్యర్థి... झरोखर‑घोड़ासहन में शराब प्रतिबंध के प्र... Armour अररिया में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मि... एनटीपीसी पर 25 करोड़ रुपये के नुकसान क... Tirupati: ತಿರುಪತಿ ತಿರುಮಲಕ್ಕೆ ಹೋಗುವ ಭಕ್...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जालौन पुलिस के आरक्षी पवन ने रचा इतिहास, तीनों लंबी दौड़ों में जीते स्वर्ण पदक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 07:15 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने दी बधाई, बोले— पवन का समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक

उरई, (जालौन)। कानपुर जोन पुलिस की 30वीं अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और अद्भुत शारीरिक क्षमता का परिचय देते हुए पवन ने लंबी दूरी की तीनों प्रमुख दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक गोल्डन हैट्रिक अपने नाम की। जनपद फतेहगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में 15 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आरक्षी पवन ने 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। पवन के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जालौन पुलिस का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की अहम भूमिका रही। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आरक्षी पवन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवन का यह समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। आरक्षी पवन की इस शानदार सफलता से जालौन पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। तीनों लंबी दूरी की दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
📲Get App