🔥 TRENDING अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर झूठ... एसएसबी ने ग्रामीण युवकों को दिया कृषि... Release date fixed for 'Ramayan' film,... Director Atlee calls Anant Ambani his... ഹൃദയതാളം' മലപ്പുറത്ത് ആരംഭിച്ചു. Haryana Sets 30‑Day Deadline to Upgrad...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जालौन में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 05:25 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और साइबर ग्रूमिंग के प्रति किया जागरूक, साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की दी जानकारी।

उरई, जालौन | 09 अक्टूबर 2026 भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 को जनपदीय साइबर सेल जालौन की टीम द्वारा कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने, OTP और UPI PIN किसी के साथ साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर अजनबियों से सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के महत्व को भी समझाया गया। पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शिकायत करने के बारे में बताया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
अपनी सतर्कता बढ़ाएं, साइबर अपराधों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।
📲Get App