🔥 TRENDING Ambush in Manipur Kills Four Naga Civi... Alleged Firing on Farmers in Manipur's... Manipur CM meets outgoing Chief Secret... Naga MLA Awangbou Newmai condemns IT r... Manipur CM Hosts Farewell for Outgoing... CoTU Condemns Makui Bloodshed, Demands...
30 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

जालौन में पुलिस ने किया फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Aug 2026, 02:54 AM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग, आमजन से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में SHO/SO ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की।
इस दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली तथा लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

स्थान – जालौन, उत्तर प्रदेश
जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
📲Get App