🔥 TRENDING Somy Ali Dismisses Karisma Kapoor Rumo... Sunny Deol's 'Suryaa: Ant Se Aarambh T... Rakhi Sawant Spotted in Mumbai Amid Bi... Kelly Clarkson Toy Store Sparks Online... Scarlett Johansson's Latest Before‑Aft... Victim Sought in Yorkshire Wildlife Pa...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान शुरू, कोई भी पात्र मतदाता नहीं रहेगा वंचित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 05:25 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

BLO, 15 AERO और 3 ERO के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जिला निर्वाचन प्रशासन ने मतदाताओं से की अपील।

उरई, जालौन। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन द्वारा मतदाता सूची को अधिक समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी 1,624 मतदान बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में बूथ स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं और शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है। शिकायत के लिए अधिकारी उपलब्ध अभियान के तहत यदि किसी व्यक्ति को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के कार्य या मतदाता सूची से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह जिले के 1,624 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) अथवा 3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) में से संबंधित अधिकारी को अपनी शिकायत निःसंकोच बता सकता है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए और सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। जिला निर्वाचन प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें।
📲Get App