🔥 TRENDING સુરતમાં કરણ ગામ નજીક હોન્ડા એક્ટિવા સા... દિવાળી તહેવાર દરમિયાન કડોદરા GIDCમાં પ... સુરતમાં આયોજિત મહા રક્તદાન કેમ્પમાં 60... પલસાણા તાલુકાના એના ગામમાં છઠ્ઠો શરદ ર... Supreme Court issues notice to Centre,... हजारीबाग में डीसी हेमन्त सती ने कृषि ए...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 06:50 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में लंबित मामलों की समीक्षा, लापरवाही बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की चेतावनी।

उरई, जालौन। जनपद में अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस कार्यालय में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान जघन्य अपराधों सहित विभिन्न प्रकरणों की विवेचनात्मक कार्यवाही का गहन मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधों की विवेचना में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ गवाहों के बयान समयबद्ध तरीके से संकलित किए जाएं। साथ ही, न्यायालय में मजबूत चार्जशीट प्रस्तुत की जाए, ताकि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। एसपी ने साइबर अपराधों की विवेचना में तेजी लाने और विशेष अभियान चलाकर सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2025 और उससे पूर्व की सभी लंबित विवेचनाओं को 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने की कड़ी हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना में अनावश्यक देरी या कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अर्दली रूम के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं विवेचक मौजूद रहे।
📲Get App