🔥 ट्रेंडिंग आईटीआई चयन परिणाम 2026-27 घोषित, प्रवे... राखी मेला-2026: भोपाल हाट में सजेगा दे... રાજુલા, અમરેલીમાં જન્માષ્ટમી ઉત્સવ સમિ... नौजर घाट से पुलिस ने अज्ञात शव को किया... 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूप... ઉત્તર પ્રદેશની રાજ્યપાલ આનંદીબેન પટેલન...
26 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 06:40 AM 👁 7
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी बारावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।
📲Get App