🔥 TRENDING ಸೈಯದ್ ಮುಷ್ತಾಕ್ ಅಲಿ ಟ್ರೋಫಿ: ಹೈದರಾಬಾದ್‌ಗ... ડિંડોલીમાં દિવાળીના દિવસે ત્રણ વર્ષની... IFS Officer Stylo Mandavi Realizes Chi... 2-Year-Old Dies After Pop-Pop Crackers... Punjab CM Bhagwant Mann’s Lahore Confe... Punjab to Face 4–8 Hour Power Cuts on...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 11:50 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराधियों, माफिया और टॉप-10 बदमाशों पर कसेगा शिकंजा, महिला सुरक्षा से लेकर यूपी-112 के रिस्पांस टाइम तक एसपी ने दिए सख्त निर्देश।

उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उरई में पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन, अंतर-विभागीय समन्वय बैठक एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठकों के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं, विभागीय समन्वय, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा विभिन्न शाखाओं में तैनात महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय पर दिया जोर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित अंतर-विभागीय समन्वय बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता, संयुक्त निदेशक अभियोजन, आबकारी, अग्निशमन, होमगार्ड, परिवहन एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना के प्रबंधक ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रभावी अभियोजन पैरवी, अवैध खनन एवं अवैध शराब पर पूर्ण अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा पाइपलाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी में अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों की मौजूदगी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में विगत माह के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, आईजीआरएस, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने 60 एवं 90 दिनों में निस्तारित की जाने वाली विवेचनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा लंबित एवं अनावरण न हुए अभियोगों का शीघ्र खुलासा करने पर विशेष जोर दिया। महिला सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति टीम को पीड़िताओं और फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने तथा महिलाओं को अपराधों से बचाव के प्रति नियमित जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों एवं अपहृताओं की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। एसपी ने चिह्नित माफिया, टॉप-10 अपराधियों, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यूपी-112 का रिस्पांस टाइम बेहतर रखने और कॉलर संतुष्टि बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लापता हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधियों का सत्यापन करने तथा बीट सूचना को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। वहीं, समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ आयोजित विशेष गोष्ठी में प्रशासनिक दक्षता, कार्यालयी कार्यों के सुचारू संचालन और अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रभावी पर्यवेक्षण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📲Get App