🔥 ट्रेंडिंग द टाइम्स ऑफ इंडिया ने 13 नवंबर, 2026 क... माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि आउटेज ठीक करन... वीरामणि पीओसीएसओ मामले में ADGP रैंक क... SR DG School Celebrates Children's Day... गोवा पुलिस ने बाल यौन उत्पीड़न मामले म... भारतीय वायु सेना अधिकारी पर पाकिस्तानी...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 13 नव. 2026, 11:14 AM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उरई सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यप्रणाली और विभिन्न मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App