🔥 ट्रेंडिंग पीएम मोदी ने तेलंगाना में 9,400 करोड़... साइबर अपराध प्रदर्शन में तेलंगाना शीर्... भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण... अनिल मेनन का पहला स्पेसवॉक ओडिशा आंगनवाड़ी केंद्र बंद तीसरी मंजिल से गिरने के बाद भी बच्चे क...
07 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला योगासना खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक सम्पन्न

✍️ रिपोर्टर: Mahesh 🗓 06 अग. 2026, 11:28 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चौथी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श हुआ

लखनऊ, 06 अगस्त 2026। योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 21 अगस्त 2026 को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित होने वाली चतुर्थ जिला योगासना खेल प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों को लेकर संस्था के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री युसूफ बेग ने की। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत, सचिव डॉ. महेश लाल तथा कार्यकारिणी सदस्य इल्हाम शेख, आंचल राय, पलक सिंह, आयुषी राय, साक्षी रावत, सृजन यादव सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रतिभागियों के पंजीकरण, तकनीकी संचालन, निर्णायक मंडल, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, प्रचार-प्रसार, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियाँ, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए।
संस्था के अध्यक्ष श्री युसूफ बेग ने कहा कि योगासना खेल भारतीय संस्कृति, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।
संस्था के सचिव डॉ. महेश लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों के खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने सभी इच्छुक संस्थानों से समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की।
बैठक का समापन प्रतियोगिता को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
— योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश
📲Get App