🔥 ट्रेंडिंग फारबिसगंज में साइकिल रैली से नशा व बाल... जिलाधिकारी एवं एसपी जालौन ने नदीगांव क... बच्चों की देखभाल बेहतर बनाने के लिए डॉ... डॉ रिड्डीज़ के आंध्र प्रदेश यूनिट पर 2... भारतीय सेना ने गुजरात हाईवे पर पहली मा... गुजरात का काल्पसर समुद्र‑दीवार प्रोजेक...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल का सचिव पवन जीनवाल ने किया निरीक्षण*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 28 नव. 2026, 07:05 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल का सचिव पवन जीनवाल ने किया निरीक्षण*
*कार्यालय की कार्यप्रणाली, विधिक सहायता योजनाओं और पीएलवी के कार्यों की समीक्षा*
*उपकारागृह किशनगढ़ बास में बंदियों से किया संवाद*

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला पवन जीनवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल का विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल के सचिव अजीत कुड़ी ने पवन जीनवाल एवं उनके साथ आई टीम का स्वागत किया तथा निरीक्षण के दौरान साथ रहकर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं।
पवन जीनवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय की भवन संरचना, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं दैनिक कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सहायता योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यालय की फाइलों एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर विधिक सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों तथा पीड़ित प्रतिकर सहायता योजना से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान तालुका विधिक सेवा स्वयंसेवकों (पीएलवी), लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) तथा पैनल अधिवक्ताओं की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया। उन्होंने फ्रंट ऑफिस एवं विभिन्न लीगल एड क्लीनिकों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध विधिक सेवाओं तथा जरूरतमंद लोगों को दी जा रही सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
*उपकारागृह में बंदियों से किया संवाद*
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पवन जीनवाल ने उपकारागृह किशनगढ़ बास स्थित जेल विधिक सहायता केंद्र एवं हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल पहुंचकर बंदियों से मुलाकात की और उनसे संवाद कर जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विधिक सहायता की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता एवं उनकी समस्याओं के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण का उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के साथ जरूरतमंदों, पीड़ितों और बंदियों तक निःशुल्क विधिक सहायता की पहुंच को मजबूत बनाना रहा।
📲Get App