🔥 TRENDING NIA Conducts Raids at 8 Locations Acro... IMD Warns of Storm Risk in Tamil Nadu... Sonam Kapoor Stuns in Elizabeth Taylor... Jharkhand Sets Summer Deadline for Wat... City of Dreams Manila Secures 6th Asia... Bollywood A-listers dazzle with festiv...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
National

जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 01:47 PM 👁 95
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झांसी, उत्तर प्रदेश। जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा तथा विद्यालयी वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में संचालित वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

उन्होंने स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता, फिटनेस, परमिट, अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक उपचार किट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच पर विशेष जोर दिया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

स्थान — झांसी, उत्तर प्रदेश
📲Get App