🔥 TRENDING ग्राम पंचायत रतगा में नशा मुक्त समाज क... मेडिकल कॉलेज ने नए एमबीबीएस बैच के लिए... Siwana High School Safai karmi करणपुर धाम में 25वीं निशुल्क पदयात्रा,... पुणे जिल्ह्यातील भोर मतदारसंघात माजी आ... Ujjain Authorities Demolish 6,000 Sq F...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जेल रोड पर रेत विवाद में हवाई फायरिंग, ट्रैक्टर चालक फरार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 11:47 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जेल रोड पर रेत के विवाद में हवाई फायरिंग की सूचना से दहशत का माहौल, ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

जेल रोड पर रेत के विवाद में हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेत से भरे ट्रैक्टर और रॉयल्टी वसूली से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ, और आरोप है कि लग्जरी गाड़ियों में सवार लोगों ने फायरिंग की। घटना दुबे जी के घर के सामने बताई जा रही है, जहाँ सीसीटीवी कैमरों में घटनाक्रम रिकॉर्ड होने की संभावना है।

ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है।

डबरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन और रॉयल्टी को लेकर विवाद लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। रात के समय बिना रॉयल्टी रेत परिवहन की शिकायतों के बीच खनिज विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल फायरिंग और विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
📲Get App