🔥 TRENDING Indian Foreign Secretary Misri meets N... Tourist in Mussoorie Helps Clean Litte... Soreng in Sikkim Declared India's Firs... Priyanka Gandhi Reviews Uttar Pradesh... Itanagar shutdown sees offices operati... Thousands of Devotees Gather at Tawang...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 31 Oct 2026, 11:34 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को जिले से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन तक आवश्यक सूचनाओं के प्रभावी प्रसार के संबंध में चर्चा की गई।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय जानकारी आमजन तक पहुँचाने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, प्रशासन एवं पुलिस से संबंधित सूचनाओं के प्रसार में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आमजन तक आवश्यक एवं प्रामाणिक सूचनाएँ पहुँचाना है।जिला प्रशासन, अरवल एवं अरवल पुलिस जनहित, पारदर्शिता एवं प्रभावी जनसंवाद के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
📲Get App