🔥 TRENDING Bangladeshi Actor Sohel Khan Dies Duri... Mammootty’s ‘Mela’ Wraps 100-Day Shoot... Tamil Nadu Collector Files Complaint A... Tamil Nadu collector files complaint a... Priyansh Arya Sets New Indian T20 Reco... Foggy Mornings to Persist Across Jhark...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला प्रमुख का चुनाव कल, सुबह 11 बजे से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, शाम तक होगा फैसला*

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 24 Nov 2026, 12:38 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहपुरा जयपुर ग्रामीण।* जिले की पंचायती राज व्यवस्था की सबसे अहम कुर्सी जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कल एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कल सुबह *11:00 बजे* जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद दोपहर *1:00 बजे* तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद दोपहर *2-3 बजे से शाम 5:00 बजे* तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान संपन्न होने के कुछ ही देर बाद मतों की गणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर जिला प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
📲Get App