🔥 ट्रेंडिंग अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने भूतों के... ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਵੈ ਗਣਨਾ ਬਾਰੇ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ 📢 WhatsApp का नया फीचर: अब मैसेज पहले... झारखंड में 14 साल की बेटी को रील बनाने... जयपुर के को नगरिया थाना पुलिस ने 5 आरो... हजारीबाग में एसपी अमन कुमार ने चौपारण...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से मतदाता सूची जाँचने की अपील

✍️ रिपोर्टर: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 27 नव. 2026, 04:18 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अम्बेडकरनगर की जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने 27 नवंबर 2026 को जनपद के मतदाताओं से 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची जाँचने और फॉर्म‑6 भरवाने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने 27 नवंबर 2026 को अम्बेडकरनगर के सभी मतदाताओं से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रही विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।

विशेष रूप से ऐसे युवा जिन्होंने 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा पूर्ण करने जा रहे हैं, पात्र महिला मतदाता तथा अन्य ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें फॉर्म‑6 भरकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन अवश्य करना चाहिए।

इसके लिए आगामी 28 एवं 29 नवंबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संबंधित बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

अतः सभी जनपदवासी अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का फॉर्म‑6 भरवाने में सहयोग करें।
📲Get App