🔥 TRENDING Ruhullah delivers fiery farewell speec... Supreme Court Upholds 10-Year Jail Ter... Udanta Urges Indian Footballers to Pri... IIT Goa Professor’s Innovative Exam Fo... Nagaland State Lottery: Dear Shine Fri... शेतकऱ्यांनी जमीन वाचविण्याची आणि अधिका...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला मुख्यालय गौरीगंज में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे!

✍️ Reporter: ashif 🗓 06 Nov 2026, 08:56 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
| जिला मुख्यालय गौरीगंज में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे! तहसील और जिला मुख्यालय पर नहीं दिखा कोई यातायात कर्मी या जिम्मेदार अधिकारी, आखिर कौन संभालेगा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?
गौरीगंज (अमेठी)। जनपद अमेठी की तहसील गौरीगंज एवं जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई भी यातायात पुलिसकर्मी अथवा संबंधित अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं दिया।
जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादियों, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर यातायात कर्मियों की अनुपस्थिति से सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आखिर जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस स्थिति की जानकारी नहीं है या फिर यातायात व्यवस्था को लेकर कोई नियमित निगरानी नहीं की जा रही है?
अब देखने वाली बात यह होगी कि यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देते हैं और जिला मुख्यालय गौरीगंज में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
📲Get App