🔥 TRENDING અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન રસ્તા પર... लखीमपुर खीरी: आकाशीय बिजली गिरने से खे... Tamil Nadu By‑Election Results 2026: H... यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन वि... Narsinghgarh Showcases Tourism at MP T... West Bengal CM Announces Rs 242 Crore...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 08 Oct 2026, 08:28 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक:-08/10/2026

अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर महाराष्ट्र ले जाने वाले मुख्य आरोपी को पाटनखास पुलिस ने किया गिरफ्तार।

21 नग बैल एवं 06 नग बछड़े सहित ट्रक से कुल ₹17.96 लाख की सामग्री जब्त।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय .पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में पुलिस अनुविभागिया अधिकारी अम्बागढ़ चौकी श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन मे जिले में अवैध पशु परिवहन एवं पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी पाटनखास प्रभारी उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र नेताम के कुशल नेतृत्व में पाटनखास पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र की ओर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे वाहन को पकड़कर 21 नग बैल एवं 06 नग बछड़े, कुल 27 नग मवेशियों को बरामद किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी यशवंत मरसकोले को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर मेन रोड ईटोड़ा चौक में की गई नाकेबंदी दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी पाटनखास में पदस्थ पुलिस अधिकारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र की ओर से एक ट्रक में बैल एवं बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मेन रोड ईहोडा चौक पर नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में मिले 21 नग बैल एवं 06 नग बछड़े वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में पीले रंग के तिरपाल से ढके हुए 21 नग बैल एवं 06 नग बछड़े, कुल 27 नग मवेशी पाए गए। मवेशियों को अत्यंत संकुचित एवं क्रूरतापूर्वक तरीके से वाहन में भरकर परिवहन किया जा रहा था।

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत मरसकोले, पिता शेरसिंग मरसकोले, उम्र 30 वर्ष, निवासी नायकुंड, तहसील पारशिवनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।
₹17.96 लाख की सामग्री जब्त
पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान—
21 नग बैल – कीमत ₹84,000/-
06 नग बछड़े – कीमत ₹12,000/-
कुल 27 नग मवेशी – कीमत ₹96,000/-
ट्रक क्रमांक MP 07 HB 7707 – कीमत ₹17,00,000/-
इस प्रकार कुल ₹17,96,000/- की सामग्री जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही आरोपी यशवंत मरसकोले के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(घ) तथा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में विवेचना जारी है तथा अवैध पशु परिवहन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया पुलिस द्वारा बरामद 27 नग मवेशियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत मवेशियों को सुरक्षित रखने हेतु गौशाला भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे पीएसआई अमन नायक
सउनि0 दीपक शर्मा, प्रा.आर 116 तुमेंद्र रात्रे, आर:-198, आर:-471 पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App