🔥 TRENDING Ten Arrested in Police Raid on Birthda... Delimitation Bill 2026 to be introduce... Congress to Audit Office Bearers’ Work... Madhya Pradesh to Gain 115 Assembly Se... Four caught impersonating candidates i... फोंडा : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिले की छह पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न, कांग्रेस ने 4 एवं भाजपा ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 28 Nov 2026, 06:21 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिले की छह पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न, कांग्रेस ने 4 एवं भाजपा ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को जिले की छह पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार संपन्न करवाई गई।
निर्वाचन परिणामों के अनुसार कोटकासिम पंचायत समिति से भारतीय जनता पार्टी की प्रेमलता किशनगढ़ बास पंचायत समिति से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री, मुंडावर पंचायत समिति से भारतीय जनता पार्टी के संतोष चौहान, ततारपुर पंचायत समिति से इंडियन नेशनल कांग्रेस के बलवान सारण, टपूकड़ा पंचायत समिति से इंडियन नेशनल कांग्रेस के पवन कुमार तथा तिजारा पंचायत समिति से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सबर खान उप प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए।
इस प्रकार जिले की छह पंचायत समितियों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस ने किशनगढ़ बास, ततारपुर, टपूकड़ा एवं तिजारा में चार सीटों पर तथा भारतीय जनता पार्टी ने कोटकासिम एवं मुंडावर में दो सीटों पर उप प्रधान पद पर जीत हासिल की।
उप प्रधान पदों के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई।
📲Get App