🔥 TRENDING भानुप्रतापपुर बाजार में महुआ शराब बेचन... India and Iran Hold Bilateral Talks on... Patna Road Accident: 4 Dead, 3 Injured... Pakistan Player Confronts Harshit Rana... Tilak Varma laments Shahbaz’s dismissa... India Clinches Victory Over New Zealan...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जूली बोले- जनता का विश्वास खो चुकी सरकार कार्यवाहक जैसी*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 23 Nov 2026, 07:11 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जूली बोले- जनता का विश्वास खो चुकी सरकार कार्यवाहक जैसी*
*कांग्रेस को भाजपा से 13.95 लाख वोट ज्यादा मिले जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 43.40% और भाजपा को 37.77% वोट मिले, मुख्यमंत्री से जनादेश स्वीकार कर जनता से भेदभाव नहीं करने की अपील*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस को मिले वोटों के आधार पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण राजस्थान ने चुनाव परिणामों के जरिए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को भाजपा से 13 लाख 95 हजार 817 वोट अधिक मिले हैं। कांग्रेस को 43.40 प्रतिशत और भाजपा को 37.77 प्रतिशत वोट मिले हैं। जूली ने कहा कि पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस को 39.15 प्रतिशत और भाजपा को 33.78 प्रतिशत वोट मिले हैं। उनके अनुसार, पिछले तीन दशकों में जिला परिषद चुनावों में भाजपा की यह सबसे बड़ी पराजय है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में दोनों दलों के बीच मतों का अंतर एक प्रतिशत से भी कम था, जबकि पंचायत राज चुनावों के नतीजों ने प्रदेश का राजनीतिक मिजाज स्पष्ट कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि वे जनता के जनादेश की वास्तविकता स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और अब एक तरह से कार्यवाहक सरकार की स्थिति में है। मुख्यमंत्री को कुर्सी बचाने की चिंता छोड़कर बचे हुए दो साल जनता के हित में काम करना चाहिए। साथ ही कांग्रेस की जीत का बदला जनता से नहीं लेने और किसी तरह का भेदभाव नहीं करने की सलाह दी। जूली ने प्रदेश में बिजली-पानी की समस्याओं, किसानों को खाद की परेशानी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देकर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जूली ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।
📲Get App