🔥 TRENDING અમદાવાદના ખોખરામાં સેવન્થ-ડે સ્કૂલ પાસ... दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से... डबरा नगरपालिका: पार्षद पुत्र चेयरमैन क... उत्तर प्रदेश में 'पूजा घी' के नाम पर ब... 18-year-old Deepesh Devendran snags 3... समय पर जुताई से चने और मसूर की फसल पर...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जेके सीमेंट की अनूठी पहल, मॉर्निंग वॉक के दौरान दी घर बनाने और निर्माण में अच्छे सामग्री की जानकारी

✍️ Reporter: Kuldeepak Pathak 🗓 12 Oct 2026, 07:28 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवरिया में जेके सीमेंट की अनूठी पहल, मॉर्निंग वॉकर्स के दौरान दी घर बनाने और निर्माण में अच्छे सामग्री की जानकारी

देवरिया। भवन निर्माण को मजबूत और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जेके सीमेंट (JK Cement) द्वारा जनपद में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों को मकान बनाने की सही तकनीकों और उसमें इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री के सही चयन के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम के पास एक कैंप का आयोजन किया गया।
इस अभियान की खास बात यह रही कि इसे सुबह के समय आयोजित किया गया, जिससे स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक (सुबह की सैर) के लिए आने वाले सैकड़ों स्थानीय लोगों और गृहस्वामियों को सीधे तौर पर इस मुहिम से जोड़ा जा सका। कैंप में आए लोगों को घर की नींव से लेकर फिनिशिंग तक ध्यान रखने योग्य तकनीकी बातें बताई गईं।
कार्यक्रम के दौरान जेके सीमेंट के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिग्विजय पांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, टेक्निकल इंचार्ज आदित्य शुक्ला ने मकान बनाते समय कंक्रीट के सही मिश्रण, पानी की तराई (क्युरिंग) की उचित अवधि और मौसम के अनुकूल सही सीमेंट के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी टिप्स साझा किए।
इस जागरूकता शिविर को सफल बनाने में कंपनी की टीम से रुद्रप्रताप सिंह, चंदन पाल और सीएफए (CFA) शशि जायसवाल ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय नागरिकों के निर्माण से जुड़े सवालों व शंकाओं का समाधान किया। स्टेडियम के पास मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों और मॉर्निंग वॉकर्स ने जेके सीमेंट की इस जन-जागरूकता पहल की काफी सराहना की।
📲Get App