🔥 TRENDING *बड़े तालाब में बोटिंग शुरू* 54th International Emmy Awards 2026: W... કોન્ટ્રાક્ટરે રોડ પર ગ્રીલની વેલ્ડિંગ... Dangal TV to Debut New Romantic Drama... जहानाबाद में सरकारी स्कूल के शिक्षकों... Ramayana Film Slashes Ticket Prices by...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

जाको राखे साइयाँ, मार सके ना कोई...

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 24 Nov 2026, 11:33 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अभी कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान हमारी स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरी। ईश्वर की कृपा और आप सबकी अनगिनत दुआओं से हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं। बेलोरी–सन्हौली–स

जाको राखे साइयाँ, मार सके ना कोई...
अभी कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान हमारी स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरी। ईश्वर की कृपा और आप सबकी अनगिनत दुआओं से हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं।
बेलोरी–सन्हौली–सालमारी मुख्य सड़क पर बाढ़ के समय से ही सड़क क्षतिग्रस्त है, लेकिन आज तक इसका समुचित निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की घोर लापरवाही और PWD के अभियंताओं की उदासीनता के कारण स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में गिर गई। मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, न ही उचित डायवर्जन की व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के लिए दूर तक कोई संकेत या अवरोधक लगाए गए थे। ठेकेदार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ दोषी है।
बारिश नहीं होती और मिट्टी गीली नहीं होती तो शायद हादसा और भी भयावह हो सकता था। इस दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है। जिसको उचित इलाज के लिए हमने भेजा है।
लेकिन मौत को इतने करीब देखकर मन भावुक है। एक बड़ी अनहोनी टली, मगर यह एक बड़ी लापरवाही है उस कॉन्ट्रेक्टर कम्पनी का, जो यहां रोड निर्माण का कार्य कर रही है। न खतरे का बोर्ड, न कोई चेतावनी! आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही की नींद क्यों टूटेगी?
📲Get App