🔥 TRENDING कलवा में 20‑साल पुराने घर की गैलरी गिर... India Sees 4-Month High in Business Gr... मधेपुर में दरभंगा स्नातक MLC चुनाव के... ICG Report: Militant Violence Persists... Modi Accuses Rahul Gandhi of Threateni... Thousands of Indian Pilgrims Stranded...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का महाविद्यालय में हुआ अभिनंदन

✍️ Reporter: Arun Kumar Dubey 🗓 23 Oct 2026, 10:24 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर की पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज के पद पर चयन होने पर महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का महाविद्यालय में हुआ अभिनंदन

मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर की पूर्व छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे का जज के पद पर चयन होने पर महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह एवं शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समारोह में प्रबंधक उदय सिंह और शिक्षकों ने विजय लक्ष्मी दुबे को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विजय लक्ष्मी दुबे की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। समारोह के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की गई।
📲Get App