🔥 TRENDING ED Raids Multiple Sites in Telangana,... TDP Clinches All Seats in Four Municip... Youth Crucial to Building a Developed... Two Arrested in Amritsar Over Alleged... ఎంపీటీసీ, జడ్పీటీసీ ఎన్నికలలో పోలింగ్... Bihar Tender Scam: ED Seeks Answers fr...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जहानाबाद के मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 07:14 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिला के घोषी प्रखंड के अलीगंज स्थित कामेश्वर उच्च विद्यालय में चोरों ने किया बड़ी चोरी

जहानाबाद के मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर और RAM ले उड़े चोर

अलीगंज के कामेश्वर उच्च विद्यालय की ICT लैब को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए चोर; तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान


जहानाबाद। जिले के घोसी प्रखंड के अलीगंज स्थित कामेश्वर उच्च विद्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित इस स्कूल की आईसीटी लैब में चोरों ने 16 कंप्यूटरों के सीपीयू खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर और रैम जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी का तरीका देखकर लोग इसे हाईटेक वारदात बता रहे हैं। चोरों ने पूरे कंप्यूटर ले जाने के बजाय सीपीयू खोलकर केवल महत्वपूर्ण पार्ट्स निकाले। इससे विद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर संसाधन बेकार हो गए हैं। घटना से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

सफाई कर्मी ने दी सूचना

सुबह सफाई कर्मी ने आईसीटी लैब की स्थिति देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन शर्मा को जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 16 कंप्यूटरों के सीपीयू से कीमती उपकरण गायब हैं। सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को सूचना देकर लिखित आवेदन दिया।

रात्रि प्रहरी की तैनाती पर उठे सवाल

विद्यालय में रात्रि प्रहरी की तैनाती के बावजूद चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी सुधीर कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रणविजय शर्मा और विद्यालय में 13 वर्षों तक सेवा दे चुके रामाधार शर्मा ने घटना पर चिंता जताई। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। रात्रि प्रहरी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।
📲Get App