🔥 ट्रेंडिंग RSSB ड्राइवर 2026 परीक्षा के परिणाम घो... अभिनेता गजराज राव ने कहा, 'बधाई हो' शो... तमिलनाडु में मौसम चेतावनी: 29 अक्टूबर... अन्ड्रे के अविनाशी फिफ्टी से तमिलनाडु... डीवीएसी ने के.एन. नेहरू के 634 करोड़ न... कैबिनेट ने दिवाली से पहले केंद्र सरकार...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विदेश

जहानाबाद के लाल ने जापान में लहराया परचम

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 01:37 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद के शरजील का जापान में जलवा तीन प्रमुख सम्मान जीत कर बढ़या देश और बिहार का मान

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, तीन प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव के युवा शरजील अहमद काकवी ने जापान में आयोजित ‘जापान यूथ समिट 2026’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 19 से 22 अक्टूबर तक ओसाका में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट में शरजील को बेस्ट लीडर अवार्ड और बेस्ट कंटेंट क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, यूथ इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। पैनल चर्चा का संचालन करने के लिए उन्हें विशेष उल्लेख भी मिला।

हर बच्चा पढ़ाए बच्चा का दिया संदेश

समिट में शरजील ने ‘शिक्षा सबके लिए, हर बच्चा पढ़ाए बच्चा’ का विजन प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाना है। इसके तहत प्रत्येक शिक्षित बच्चे को किसी अन्य बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शरजील की इस पहल में शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने और युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

काको से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको के पूर्व छात्र शरजील फिलहाल पटना जिले के पालीगंज स्थित हिमालय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। वह युवा भारत और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी पहलों से भी जुड़े हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

शरजील ने कहा कि जापान यूथ समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि हर शिक्षित बच्चा एक बच्चे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ले, तो शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

वहीं, कायनात फाउंडेशन के निदेशक शकील अहमद काकवी ने शरजील की उपलब्धि को जहानाबाद और बिहार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
📲Get App