🔥 TRENDING मुख्यमंत्री मोहन यादव का हरसूद भ्रमण न... Lawyers, CPI(M) Office Attacked in Wes... GA to Launch Statewide Protest Program... New Double-Line Ganga Bridge at Mokama... ग्वालियर में सोशल मीडिया के माध्यम से... Bihar Voters Urged to Boycott Election...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

जगदलपुर में 7 अक्टूबर को निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कांकेर के 400 हितग्राही होंगे लाभान्वित

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 05 Oct 2026, 10:44 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कांकेर* सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 से 7 अक्टूबर तक धरमपुरा क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में विशाल निःशुल्क दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है। कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को 7 अक्टूबर को लाभ दिया जाएगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने प्रेसवार्ता में बताया कि शिविर में 3 साल से अधिक पुराने कृत्रिम अंग बदले जाएंगे और कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी आदि उपकरण दिए जाएंगे।

*कांकेर जिले से ब्लॉकवार हितग्राही -*
अंतागढ़ से 35, भानुप्रतापपुर से 44, चारामा से 76, दुर्गूकोंदल से 93, कांकेर से 72, कोयलीबेड़ा से 17, नरहरपुर से 59

कुल 110 लोगों को कृत्रिम अंग और 290 को सहायक उपकरण का लाभ मिलेगा। इनमें 94 ट्राइसाइकिल, 55 व्हीलचेयर, 52 श्रवण यंत्र शामिल हैं। ले जाने-लाने के लिए 31 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

हितग्राहियों को आधार कार्ड, 2 फोटो और दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
📲Get App