जंगली सूअरों के शिकार का तरीका गौवंश के लिए बना जानलेवा बस्सी में घायल गौवंश का रेस्क्यू, पुलिस ने किया मौका निरीक्षण
क्षेत्र में जंगली सूअरों के शिकार के लिए खाद्य सामग्री में कथित रूप से विस्फोटक पदार्थ छिपाकर रखने का तरीका अब गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहा है खेतों और सुनसान स्थानों पर रखी ऐसी संदिग्ध सामग्री को गौवंश खाद्य पदार्थ समझकर मुंह में ले लेता है विस्फोट होने से पशुओं के जबड़े गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं 13 नवंबर को ग्राम पंचायत बस्सी की भड़ियारों की ढाणी के पास एक गौवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला सूचना पर कामधेनु सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश का रेस्क्यू कर उपचार के लिए बाबा रामदेव बेजुबान जीव कल्याण केंद्र, आनंदपुर कालू पहुंचाया घटना को लेकर कामधेनु सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया कामधेनु सेना के अनुसार बस्सी में ऐसी आठ से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं पूर्व में 15 मई को घायल गौवंश की उपचार के दौरान 16 मई को मृत्यु हो गई थी लगातार घटनाओं से ग्रामीणों और गौसेवकों में रोष है उन्होंने दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है