जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को लेकर ग्रामीणों में चिंता
Watch on:
📘 Facebook
जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को लेकर ग्रामीणों में चिंता
शहडोल। बछड़वार के कुदरटोला, बर्तर, कुम्हारी, नांगमाला और टिटकटोला से लगे वन क्षेत्रों में इन दिनों कथित पशु तस्करी को लेकर चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल के रास्तों से रात के समय पशुओं को ले जाने की गतिविधियां देखे जाने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि पशु तस्करी को लेकर पूर्व में वन क्षेत्र में हमला होने की घटना भी सामने आई थी। इसके बाद भी यदि जंगलों के रास्तों से पशुओं के आवागमन की शिकायतें मिल रही हैं, तो वन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बछड़वार से जुड़े आसपास के जंगल मार्गों और संदिग्ध रास्तों की निगरानी बढ़ाई जाए तथा
यदि पशु तस्करी की शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।